Dehradun News: संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष उठाए जनहित के मुद्दे
देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन के शिष्टमंडल ने शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा से मुलाकात कर शहर से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने स्पष्ट किया कि नगर निगम देहरादून पर यूपीसीएल के 9 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली दून के नागरिकों से कराने का शासन स्तर पर कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है। बैठक में हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण व पौधों के संरक्षण, जल प्रबंधन, मास्टर प्लान-2041 में नागरिकों के सुझाव शामिल करने, दून-ऋषिकेश मार्ग पर पेड़ों के कटान, अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए संगठन का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: अधूरी सड़कों से जनता परेशान, शहरी विकास मंत्री से शिकायत
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.