Dehradun News: संपत्तिकर का श्रीनगर के व्यापारियों ने किया विरोध
देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: श्रीनगर। नगर निगम की ओर से व्यावसायिक भवनों, दुकानों, होटलों तथा अन्य प्रतिष्ठानों पर लगाए जा रहे अत्यधिक एवं कथित रूप से गैर-जरूरी संपत्तिकर के विरोध में श्रीनगर व्यापार सभा मुखर हो गयी है। व्यापार सभा ने नगर आयुक्त और मेयर को एक ज्ञापन भेजकर बढ़े हुए संपत्तिकर पर पुनर्विचार की मांग की है। व्यापार सभा के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना सही नहीं है। कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी उनके अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रभावी ढंग से आवाज उठाती रहेगी। कहा कि व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के लिए सभी लोकतांत्रिक एवं वैधानिक माध्यमों से आंदोलन जारी रहेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.