देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मंगलवार को कायाकल्प योजना के तहत स्वच्छता एवं हाइजीन पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की नियमित सफाई और निर्धारित मानकों के पालन को जरूरी बताया। इन्फेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल टीम ने हैंड हाइजीन की सही प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। मेडिकल छात्र-छात्राओं और नर्सिंग स्टाफ ने नुक्कड़ नाटक, म्यूजिकल डांस और रंगोली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। डॉ. नीलकमल कुमार और डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने संक्रमण नियंत्रण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए जागरूकता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दून और कोरोनेशन अस्पताल में चला विशेष सफाई अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...