देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: देहरादून। संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति ने सुंदरवाला में सुख-समृद्धि के प्रतीक लोक पर्व हरेला को पारंपरिक रूप से मनाया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर रवि सिंह नेगी, मुख्य अतिथि राजेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि मनोज कपूर ने रुद्राक्ष वृक्ष का पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह तोमर ने की। ठाकुर रवि सिंह नेगी ने लोगों से प्रकृति से छेड़छाड़ न करने और प्लास्टिक का उपयोग घटाने की अपील की। मंच की महासचिव अनीता नेगी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अशोक वर्धन सिंह व राजीव कुमार ने किया। इस दौरान राजीव पवार, महेश रौथान, सुधीर मित्तल, मदन सिंह नेगी, आशुतोष चौहान, कांता प्रसाद, सुभाष पवार, मनीष रावत, निशा, मंजीता, मिनीषा, इशा, कुसुम, मीना, रंजना, रितु, विद्या, सविता, रेनू...