Dehradun News: श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट भव्य रामलीला का मंचन करेगा
देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: रुद्रप्रयाग। श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा मुख्यालय स्थित नए बस अड्डे में भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कप्रवाण ने बताया कि बीते सालों की भांति इस वर्ष भी नए बस अड्डे में आज 20 अक्टूबर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यह लीला 1 नवम्बर तक चलेगी। उन्होंने नगर की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि इस अवधि में रामलीला पांडाल में पहुंचकर रामयज्ञ में अपना योगदान दें साथ ही कलाकारों को उत्साह बढ़ाए। कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य श्रीराम के आदर्श और चरित्र से जन जन के बीच हमेशा आत्मसाथ करने को लेकर है। उन्होंने कहा कि रामलीला की सभी तैयारियां कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.