देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट विधायक सविता कपूर ने शनिवार को धरतावाला स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में विधायक निधि से प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थल ही नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण होने से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Champawat News: ठांटा के भगवती मंदिर का सौंदर्य...