देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति ने कॉलोनी के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की। समिति ने सौंदर्यीकरण के लिए पौधरोपण के तहत फूल, आम, पीपल, बेल पत्री और जामुन के पेड़ लगाए।समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी चित्रपाल सजवाण में बताया कि पौधरोपण के लिए कॉलोनी के ही उपेंद्र कुकरेती द्वारा पौधे भेंट किए गए। समिति के सचिव प्रदीप नवानी ने बताया कि सजवाण की अध्यक्षता में कई कार्यक्रम हुए जो सफल रहे व भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम चलते रहेंगे। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ संरक्षक मोहन लाल गैरोला, बलदेव भंडारी, देवेंद्र पंवार, रविंद्र सजवाण, विधान सिंह रावत, जनार्दन प्रसाद गोदियाल, कमांडेंट कैलाश कोठियाल, के पी उनियाल, चिंतामणि उनियाल, विक्रम नेगी व अन...