Dehradun News: श्री पंचायती अखाड़ा निर्वाणी में हुआ शस्त्र पूजन, संतों ने की सुख-समृद्धि की कामना
देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्वाणी में दशहरा पर्व श्रद्धा और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़े में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। पंडित अवधेश भक्त और चिंतन भगत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई।पूजन में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज सहित अनेक संत-महंत शामिल हुए। संतों ने शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक मानी जाती है।इस दौरान श्रीमहंत विनोद गिरि हनुमान बाबा, श्रीमहंत मनोज गिरि, महंत कैलाश भारती, महंत ज्ञान भारती, महंत कृष्णा पुरी, महंत हरि शंकर गिरि, कुंदन पुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.