देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डीएल रोड स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का मठ में आगमन प्रारंभ हो गया। मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा से अलंकृत किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक आभा से ओत प्रोत हो गया। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर टपकेश्वर में सुंदरकांड का पाठगुरु महिमा पर प्रकाश महोत्सव का शुभारंभ श्री गुरु गौरांग व राधा कृष्ण की मंगला आरती व पूजा से हुआ। कार्यक्रम के दौरान गुरु की महत्ता, सनातन संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा व आध्यात्मिक जीवन में सद्गुरु के मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भजन कीर्तन में सहभागिता करते हुए पूरे वातावरण को हरिनाम संकीर्तन...