Dehradun News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
देहरादून, जुलाई 9 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बंजारावाला स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। आचार्य जय प्रकाश गोदियाल ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार का महत्व बताते हुए धर्म, सत्य, प्रेम, सेवा एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर आलोक कुकरेती, पंडित कुलदीप खांकरियाल, सुनीता बलूनी, पंडित शिवा भट्ट, पंडित थपलियाल, मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.