Dehradun News: श्रीनगर में 127वें रामलीला के दूसरे दिन सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन
देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: श्रीनगर। श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित 127वें रामलीला के दूसरे दिन अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने और लक्ष्मण-परशुराम संवाद के दृश्यों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। राम दरबार में देवी गौरी की आरती और स्तुति के साथ लीला शुरू हुई। सीता स्वयंवर में श्रीराम के धनुष भंग करने और सीता के उन्हें जयमाला पहनाने के दृश्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, लक्ष्मण-परशुराम के बीच तीखे संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया। अंत में श्रीराम के वास्तविक स्वरूप का बोध होने पर परशुराम ने उनकी स्तुति की। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सीता स्वयंबर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने किया मंत्रमुग्ध मुख्य अतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.