Dehradun News: श्रीनगर में आवासीय बस्तियों में घुसा मलबा व पानी
देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: श्रीनगर। मंगलवार देर रात्रि को हुई तेज बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रखी दी है। जहां नगर निगम नाली निर्माण और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर बड़े-बड़े दावे करती दिख रही थी, वहीं देर रात्रि हुई तेज बारिश ने सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है। तेज बारिश के चलते लोवर भक्तियाना के आवासीय भवनों में पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोग अपने घरों से मलबा साफ करते हुए दिखाई दिए। कई स्थानों पर नालियों का मलबा सड़क पर बिखरा हुआ मिला और बोल्डर सड़क पर पड़े मिले। स्थानीय निवासी शैलेश मलासी ने बताया कि मंगलवार को हुई भारी बारिश के चलते बरसात और नालियों की सारी गंदगी आवासीय भवनों के घुस गयी है। जिससे घर पर रखा सारा सामान खराब हो गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ड्रेनेज सिस्टम का संज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.