Dehradun News: श्रीनगर के आम्रकुंज में गुलदार की दस्तक, दहशत में लोग, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के आम्रकुंज में मंगलवार सुबह 6 बजे गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में गुलदार की चहलकदमी के बाद से लोगों ने घरों से निकलने में सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद जयपाल बिष्ट ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंची और क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने आसपास के हालात का जायजा लेने के साथ स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुलदार की मौजूदगी की सूचना के बाद आम्रकुंज क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल बना हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.