देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पत्नी निर्मला जोशी के साथ श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहा। यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- Champawat News: लधौनधुरा मंदिर में जलाभिषेक किया

हिंदी हिन्दुस्त...