देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: हरिद्वार। श्रावण नाथ नगर में एक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार देर रात पीलीभीत हाउस के बाहर ट्रक में रखे पत्थरों को उतारते समय दो मजदूर उसमे दब गए। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। हादसे में मजदूर 30 वर्षीय करण पुत्र ओमप्रकाश, निवासी भरतपुर राजस्थान और 45 वर्षीय ठेकेदार इमरान पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी गंभीर घायल हो चुके है। दोनों घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...