देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सावन महीने की संग्राद एवं भाई तारू सिंह जी का शहीदी पर्व गुरुवार को आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई नरेन्द्र सिंह ने आसा दी वार का शब्द सतगुरु होइ दयालु त सरधा पुरिए का गायन किया। संगतों द्वारा जपु जी साहिब का मिलकर पाठ किया गया।श्री गुरु सिहं सभा गुरुद्वारे के हैड ग्रंथी शमशेर सिंह ने कहा कि सूखी वनस्पति सावन की बरखा से हरी हो जाती है, प्रभु की भक्ति मन को शांत और सुखदाई करती है। भाई तारू सिह जी ने केशों की सम्हाल करते हुए अपनी खोपड़ी केशों समेत उतरवा ली और सिख धर्म के लिए केशों का महत्व और भी पक्का किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा में उमड़ी संगत कार्यक्रम में विश...