देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर में सुबह गणपति बप्पा का विशेष श्रृंगार पूजा कर आरती की गई। लड्डुओं का भोग अर्पण कर भक्तों में वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित बलराम जोशी और पंडित गिरीश गौड़ ने गणपति बप्पा की पूजा की। भजन गायकों ने पहले आदि गणेश मनाया करो फिर भोले जी के दर्शन पाया करो.. सुंदर भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर किया। भक्तों से मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणपति की आराधना से करने की अपील की गई। मंदिर के सभी विग्रहों की आरती, कमल नेत्र पाठ हनुमान चालीसा, रामायण पाठ और मंदिर की परिक्रमा की गई। यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर पढ़ें गणेश जी की दो आरती, जय गणेश देवा और जयदेव जयदेव जय मंगल मूर्ति इस अवसर पर प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री ...