Dehradun News: श्यामपुर में गूल की पतली दीवार का सहारा लेकर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल
देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: श्यामपुर। कंधे पर बस्ता, हाथ में पानी की बोतल और कदम स्कूल की ओर... लेकिन रास्ते पर पहुंचते ही नौनिहालों को संभलकर चलना पड़ रहा है। सड़क के गहरे गड्ढों और उनमें भरे कीचड़-पानी से बचने के लिए बच्चे गूल की पतली दीवार का सहारा ले रहे हैं। श्यामपुर रामलीला मैदान के बराबर से होकर गुजरने वाले रास्ते पर करीब 200 मीटर तक सड़क की हालत खराब है। इससे पास के प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के साथ उन्हें स्कूल छोड़ने और लेने जाने वाले अभिभावकों की परेशानी भी बढ़ गई है। बारिश के बाद सड़क का यह हिस्सा गड्ढों में बदल गया है। कई जगह गड्ढों में पानी और कीचड़ भरा है। पैदल निकलना मुश्किल होने पर बच्चे गूल की संकरी दीवार के सहारे आगे बढ़ते हैं। जरा सा पैर फिसला तो कीचड़ और गंदे पानी में गिरने का डर बना रहता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.