देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: श्यामपुर। कांवड़ मेले के दौरान वन्यजीवों और शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने के साथ वन्यजीवों और कांवड़ यात्रियों, दोनों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाएगी। श्यामपुर रेंज कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिल्ला बैरियर से 4.2 कांगड़ी नहर पटरी होते हुए पीली नदी पर बने सिंचाई विभाग के डबल पुल तक चार विशेष निगरानी टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें पूरे मेले के दौरान नियमित गश्त कर निगरानी रखेंगी, ताकि कोई वन्यजीव जंगल से निकलकर कांवड़ यात्रा मार्ग तक न पहुंचे और वन्यजीवों व कांवड़ यात्रियों, दोनों की सुरक्षा बनी रहे। यह भी पढ़ें- Kanwar yatra: कांवड़ यात्रा के लिए आज से रूट डायवर्जन, चारधाम यात्रा के लिए भी नई व्यवस्थ...