देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम के शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पर ग्रामीणों ने प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर सफाई वाहनों की एंट्री रोक दी। इसके चलते शहर से कूड़ा लेकर पहुंचे वाहनों को बाहर ही रोकना पड़ा और दून की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पर उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया। नगर निगम ने स्थिति सामान्य कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। यदि सफाई वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हुई तो कारगी स्थित मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन में कूड़ा एकत्रित होने से नई समस्या खड़ी हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...