Dehradun News: शिव मंदिर से चढ़ावा चोरी, पुजारी को धमकाने पर केस दर्ज
देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: इंदिरा कॉलोनी स्थित प्राचीन ब्रह्म वृक्ष शिव मंदिर में चढ़ावा चोरी करने और विरोध करने पर पुजारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिव मंदिर सेवा समिति और क्षेत्रवासियों की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समिति के सचिव प्रदीप गुप्ता और कोषाध्यक्ष अजय सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह प्राचीन देवालय क्षेत्रवासियों के सहयोग से बना है। आरोप है कि स्थानीय निवासी मुकेश सोनकर ने मंदिर में जासूसी के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। आरोपी ने बीते साल चार और 16 अगस्त को मंदिर का चढ़ावा चोरी किया था। जब मंदिर के पंडित अतुल पांडेय ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.