देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सरस्वती विहार विकास समिति के तत्वावधान में शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में चल रही शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस गुरुवार को आचार्य महामाया प्रसाद ने श्रद्धालुओं को शिव महिमा का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि मनुष्य को पद, प्रतिष्ठा, धन, वैभव, संतान और संपत्ति जैसी सभी उपलब्धियां भगवान की कृपा से प्राप्त होती हैं, लेकिन अज्ञानवश वह इन्हें अपना मान बैठता है। आचार्य ने भगवान शिव के गृहपति अवतार की कथा सुनाते हुए कहा कि मनुष्य के दुखों का सबसे बड़ा कारण स्वयं को घर का स्वामी समझना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे स्वयं को घर का व्यवस्थापक मानें और भगवान शिव को घर का वास्तविक स्वामी स्वीकार करें। यह भी पढ़ें- श्रद्धा के साथ किया गया प्रयास व्यर्थ नहीं जाता:...