देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 'सारथी एक नई उम्मीद सोसाइटी' के तत्वावधान में भव्य तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। शिवा और हिमानी बिष्ट तीज क्वीन चुनी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जाधारी विनोद उनियाल, सोसाइटी की अध्यक्षा रितु अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से तीज पर्व की खुशियां मनाईं। सोसाइटी की अध्यक्षा रितु अग्रवाल ने कहा कि तीज हमारी संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं। कार्यक्रम में तीज क्वीन, डांस एवं पारंपरिक वेशभूषा सहित वि...