Dehradun News: शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारियों का विरोध
देहरादून, जुलाई 4 -- Dehradun News: लव कुमार शर्मा हरिद्वार। शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी सूचना के स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा ने भी इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि जो अपनी मर्जी से लगवाना चाहता है उसके यहां स्मार्ट मीटर लगाए लेकिन जो नहीं लगवाना चाहता उसके यहां जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.