Dehradun News: शिमला बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, उपचार के दौरान मौत
देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: पटेल नगर थाना क्षेत्र के शिमला बाईपास रोड पर सुमिरू विहार के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि घटना बीते पांच अक्तूबर की सुबह करीब 10:24 बजे की है। हरभजवाला निवासी दीवान सिंह ने बताया कि उनके भाई शिशुपाल सिंह अपनी स्कूटी से किसी काम से सुमिरू विहार की ओर गए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीर आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंचे परिजन शिशुपाल को बेहतर इलाज के लिए दूसरे निजी अस्पताल ले गए। वहां बीते छह अक्तूबर को उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने शुरुआती क्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.