देहरादून, सितम्बर 6 -- Dehradun News: देहरादून। शिक्षक दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज, बड़ोवाला में 'समर्पण सोसाइटी' द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा इसे रोकने में युवाओं व समाज की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को एकजुट रहने की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने बाल विवाह की रोकथाम में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए किसी भी ऐसी घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने की अपील की। यह भी पढ़ें- बाल विवाह मुक्त अररिया के लिए शिक्षकों की भूमिका अहम कार्यक्रम में उपस्थित सुमित, अशोक और सभी शिक्षकों व विद्...