Dehradun News: शिक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जल्द जारी करने की मांग की
देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने राज्य के प्राथमिक शिक्षकों के पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के आदेश जल्द जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन ने इसके लिए शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में तैनात प्राथमिक शिक्षक अपने गृह जनपदों से सैकड़ों किलोमीटर दूर सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उन्हें भारी पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2025 में विभाग की ओर से आवेदन और शपथ पत्र मांगे जाने के बाद पत्रावली शासन को भेजी गई थी, लेकिन हाल ही में सचिवालय की ओर से फाइल बिना किसी कार्रवाई के निदेशालय को वापस लौटा दी गई है। शिक्षकों का कहना है कि माध्यमिक स्तर (एलटी व प्रवक्ता संवर्ग) में पारस्परिक तबादले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.