Dehradun News: शहीद स्मारक पहुंच लैब तकनीशियनों ने उग्र आंदोलन को चेताया
देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सोमवार को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित, दीपदान और मोमबत्तियां जलाकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा और उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रदेश में उत्तर प्रदेश की पुरानी नियमावली लागू है। एकता विहार में छह माह से आंदोलनरत तकनीशियनों ने पृथक सेवा नियमावली बनाने, वर्षवार मेरिट से भर्ती, आईपीएचएस मानकों के अनुरूप पद सृजित करने और सरकारी लैबों का निजीकरण रोकने की मांग की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.