देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता शरदोत्सव की तीसरी शाम नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही। गायक कुलदीप शर्मा ने रोहड़ू जाणा मेरी आमिए... की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस गीत की धुन बजते ही पूरा पंडाल ने नाटी नृत्य किया।

नाटी किंग कुलदीप शर्मा की प्रस्तुति गुरुवार रात 8 बजे से टाउनहॉल में जैसे ही नाटी किंग कुलदीप शर्मा मंच पर आए, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने दर्शकों की फरमाइश पर शिमले वालिए, रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा.., ओ नीलमा, झुमके झुमके तेरे कानों रा झुमका.., पाणी री टांकी ओ भाई रामा.., बाशो कांटे रे मोरो.. और अपने लेटेस्ट एल्बम नाटी बुखार दरोगा जी छोरुओ नी समझाईए..से समा बांधा। उन्होंने 'तेरा मेरा प्यार यादिए' और 'साहिबा' के साथ ही कुछ गढ़वाली गीत की प्रस्तुति देकर दर्श...