देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। इंटरनेशनल सोसाइ‌टी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) श्री श्री राधा बांके बिहारी मंदिर मोथरोवाला द्वारा शनिवार 18 जुलाई को दून में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी।प्रेस क्लब में बुधवार को हुई प्रेसवार्ता में इस्कॉन देहरादून मंदिर के अध्यक्ष करुणा माधव दास ने बताया कि रथ यात्रा भव्य एवं ऐतिहासिक होगी, क्योंकि वृंदावन से लगभग 50 संत एवं साधु अनेक संन्यासी तथा विदेशी भक्त्तगण इस दिव्य आयोजन में अपनी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में भक्ति धीरा दामोदर स्वामी की उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह भी पढ़ें- शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आ...