Dehradun News: व्हाट्सएप ग्रुप और ट्रेडिंग ऐप के जरिए 9.41 लाख की साइबर ठगी
देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: हरिद्वार। व्हाट्सएप पर बनाए गए कथित निवेश ग्रुप और ट्रेडिंग ऐप के जरिए एक व्यक्ति से 9.41 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उससे अलग-अलग चरणों में 9,41,001 रुपये जमा कराए गए, लेकिन बाद में रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के मुताबिक विकास कॉलोनी स्थित सैनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-5 निवासी विश्वनाथ गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामनाथ ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद (गुजरात) के नाम से एक ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने मोबाइल फोन में एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.