Dehradun News: वोट का अधिकार छीनने के विरोध में सचिवालय कूच
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। वोट का अधिकार छीनने के विरोध में उत्तराखंड इंसानियत मंच के आह्वान पर सोमवार को गांधी पार्क से सचिवालय स्थित मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय तक नागरिकों ने विरोध मार्च निकाला। मार्च में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। गांधी पार्क में बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में किसी भी पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की आशंकाओं पर चिंता जता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.