देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: देहरादून।उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों का सम्मान किया गया। गुरुवार को तिलक रोड स्थित तुलसी प्रतिष्ठान में उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर एवं गणेश स्तुति के साथ किया गया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ नागरिकों एवं बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समारोह के माध्यम से समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया समिति के प्रदेश अ...