देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: देहरादून, प्रमुख संवाददाता। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मंडल और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 60 मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष चुनाव और संगठन स्तर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष को टक्कर देंगे। मंडलम अध्यक्षों की पूरी सूची में प्रत्येक मंडल के साथ संबंधित ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र और बूथ संख्या का विवरण भी निर्धारित किया गया है।महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक व्यवस्थित, सक्रिय और मजबूत करना तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्...