Dehradun News: विवादित जमीन बेचकर 50 लाख हड़पने में दो पर केस
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: विवादित जमीन बेचने की डील कर दो जालसाजों ने 50 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर डालनवाला विनोद गुसाईं ने बतया कि राजपुर रोड एंक्लेव निवासी लक्ष्य सहाय ने तहरीर दी। कहा कि उनकी मुलाकात अहसन समूद निवासी प्लीजेंट वैली राजपुर रोड और मोहम्मद जमीर निवासी नालापानी से हुई। आरोपियों से बॉडीगार्ड स्थित 506 वर्गमीटर भूमि का 2/8 भाग खरीदा था। आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि जमीन पर कोई कर्ज, स्टे या कानूनी विवाद नहीं है, जिसके बाद 12 सितंबर 2024 को पीड़ित के पक्ष में रजिस्ट्री कर दी गई। वह जब मौके पर कार्य कराने पहुंचे तो पता चला कि उक्त संपत्ति पर राजस्व परिषद और सिविल न्यायालयों में सात वाद पहले से लंबित हैं। यही नहीं आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.