देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: देहरादून। कैंट कोतवाली क्षेत्र के विलासपुर कांडली स्थित श्री दुर्गा माता पंचायती मंदिर से चोरों ने पीतल की दो बड़ी घंटियां चोरी कर लीं। चोरी की यह वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विलासपुर कांडली निवासी लव कुमार तमांग ने कैंट कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि बीते 20 जुलाई की रात करीब 10:30 से 12 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों की ओर से फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...