देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता विरासत कला धरोहर महोत्सव का आगाज 23 अक्टूबर से छह नवंबर तक नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में होगा। रिच संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष आरके सिंह और महोत्सव के निदेशक लोकेश ओहरी ने बुधवार को राजपुर रोड स्थित होटल में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को महोत्सव का शुभारंभ छोलिया नृत्य, उप्रेती बहनों की लोक संगीत प्रस्तुति तथा पंडित साजन मिश्रा और स्वरांश मिश्रा के शास्त्रीय संगीत से होगा। 24 से 5 नवंबर को महोत्सव के दौरान विभिन्न तिथियों पर शास्त्रीय संगीत, वादन, कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, लोक नृत्य, साहित्यिक सत्र, दास्तानगोई, मुशायरा और कवि सम्मेलन होंगे। इनमें बेगम परवीन सुल्ताना, टीएम कृष्णा, डॉ. एन राजम, महेश काले, राहुल देशपांडे, ओसमान मीर, इंडियन ओश...