देहरादून, अगस्त 1 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सरस्वती विहार विकास समिति के तत्वावधान में शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में चल रही शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर आचार्य महामाया प्रसाद ने भगवान शिव की उपासना में विभूति, रुद्राक्ष और बिल्वपत्र के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव को विभूति, रुद्राक्ष और बिल्वपत्र अत्यंत प्रिय है। उन्होंने कहा कि शिव भक्तों को मस्तक पर विभूति का त्रिपुंड़ और कंठ में रुद्राक्ष की माला धारण कर पूजा करनी चाहिए। शिव महापुराण के अनुसार बिना विभूति और रुद्राक्ष के शिव पूजा अधूरी मानी गई है। आचार्य ने बिल्व वृक्ष को साक्षात भगवान शिव का स्वरूप बताते हुए प्रतिदिन उसके पूजन का महत्व बताया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्रावण मास में शिवकथा सुनने का बड़ा महत्व:आचार्य...