देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों तेज हो गई हैं। दून में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) आज से शुरू होगी। इसके लिए आयोग के अधिकारी व प्रशासनिक अफसररायपुर ब्लॉक स्थित ईसीआईएल के आवासीय परिसर, तपोवन रोड पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के अधिकृत इंजीनियरों की ओर से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच के लिए रायपुर ब्लॉक स्थित ईसीआईएल के आवासीय परिसर, तपोवन रोड, देहरादून में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यह भी...