देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: देहरादून। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की जुलाई माह की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यार्थियों की कम उपस्थिति, शैक्षिक प्रगति, अपार आईडी निर्माण और विद्यालय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद व समिति के पदेन सदस्य सोबत चंद्र रमोला ने की। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि कराने के बाद अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से निर्धारित गणवेश में समय पर विद्यालय भेजने का आग्रह किया। समाजसेवी सोहन शाही, अक्षत सकलानी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को सराहा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शक्ष...