Dehradun News: विद्यार्थियों को दी बाल अधिकारों की जानकारी
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: देहरादून। अजबपुर कलां स्थित स्प्रिंग हिल्स स्कूल में बुधवार को सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कुसुम शानी, देहरादून पुलिस की साइबर सेल की उपनिरीक्षक शिल्पा सैनी, अधिवक्ता अंशु चौधरी, बाल संरक्षण इकाई की परामर्शदाता अनीता नौटियाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पीएलवी रेखा नेगी, सपोर्ट पर्सन प्रीति थपलियाल और निधि कुकरेती उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन अपराधों और शोषण से सुरक्षा प्रदान करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.