Dehradun News: विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर स्थित महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार रहा। इसमें कुल 252 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रोटोटाइप प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता और तकनीकी समझ का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केबी जोशी ने विद्यार्थियों से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नशे से दूर रहने की अपील की। नाटक प्रतियोगिता में सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू ने प्रथम, एमकेपी इंटर कॉलेज ने द्वितीय और पीएम श्री राजकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.