देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से 25 और 26 अक्तूबर को विज्ञान धाम में 21वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में 13 तकनीकी सत्रों के अंतर्गत 260 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि सम्मेलन में वैज्ञानिकों शोधकर्ताओं शिक्षाविदों विद्यार्थियों नीति-निर्माताओं और उद्यमियों को विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, हिमालयी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, चिकित्सा विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और सतत विकास जै...