देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: मसूरी। सवादाता  वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर मसूरी वन प्रभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।गुरुवार को वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर मसूरी वन प्रभाग की ओर से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति आमजन एवं विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मसूरी स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वन प्रभाग देवी प्रसाद बलूनी, वन क्षेत्राधिक...