देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: विकासनगर। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विकासनगर की ओर से क्षेत्र में दो दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों समेत कुल 36 वाहनों के चालान किए गए, जबकि मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर विभिन्न अभियोगों में 10 वाहनों को निरुद्ध किया गया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों में फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास और स्पीड गवर्नर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की विशेष रूप से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। एआरटीओ विकासनगर अनिल सिंह नेगी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, वाहन संचालकों और चालकों से अ...