देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: विकासनगर। नवाबगढ़ क्षेत्र में शक्ति नहर में कार गिरने की घटना के बाद तीसरे दिन भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों का सर्च अभियान जारी रहा। टीमों द्वारा नहर में कार और लापता युवक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास भी लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है। नहर के तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण रेस्क्यू टीमों को तलाश अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल कार और युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...