Dehradun News: विकासनगर में रामलीला मंचन के लिए धर्म ध्वजा स्थापित, भूमि पूजन संपन्न
देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: विकासनगर। सरस्वती कला मंच रामलीला समिति विकासनगर की ओर से रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को श्रीराम मंदिर बाबूगढ़ से ढोल-नगाड़ों के साथ हनुमान जी की धर्म ध्वजा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंचने के बाद धर्म ध्वजा स्थापित की गई और विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम' और 'जय बालाजी महाराज' के जयकारे लगाए। इससे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। समिति के प्रवक्ता विकास शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 5 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में महिला पात्रों की भूमिकाएं महिलाओं द्वारा ही निभाई जाएंगी। भूमि पूजन और धर्म ध्वजा स्थापना के अवसर पर सरस्वती कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.