Dehradun News: विकासनगर में महिला को गोली मारकर युवक ने खुद भी जान
देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: विकासनगर। कल्याणपुर में मंगलवार देर रात को घर में गोली चलने की घटना सामने आई है। इसमें युवक की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो बच्चों के साथ कल्याणपुर में किराए के कमरे में रहते थी। महिला का युवक के साथ अवैध संबंध था। मंगलवार रात युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। यहीं देर रात युवक ने महिला को गोली मारकर खुद को भी गोली मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.