Dehradun News: विकासनगर में महंगाई और चीनी के बढ़ते दामों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
देहरादून, अगस्त 25 -- Dehradun News: विकासनगर। बढ़ती महंगाई और चीनी के लगातार बढ़ते एवं अनियंत्रित दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। तिलक भवन से पहाड़ी गली चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया और पहाड़ी गली चौक पर पुतला दहन किया। पछुवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशन महेंद्रु ने सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार इसे नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि रसोई से जुड़े जरूरी सामान के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने जनता की परेशानी और बढ़ा दी है। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नवप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.