देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: विकासनगर। ब्लॉक परिसर में सोमवार को भाजपा की ओर से सामाजिक सौहार्द धरना आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जातिवादी राजनीति के जरिए समाज को बांटने और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने का आरोप लगाया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि देवभूमि के सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए दलित सम्मान के मुद्दे पर निशाना साधा। धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- अखंड भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...